Saja Election Result: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की साजा सीट पर काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां एक आम किसान ईश्वर साहू ने जीतकर सभी को चौंका दिया। बता दें कि, ईश्वर ने छह बार रहे विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे को हराकर चौंका दिया। दरअसल, दूसरे समुदाय से एक बार एक झड़प में साहू के बेटे की हत्या कर दी गई थी। इससे लोगों में काफी गुस्सा था। तो इसलिए बीजेपी ने साहू को टिकट दिया। भाजपा की बड़ी जीत देखने को मिली। ईश्वर साहू ने कुल 101789 वोट हासिल किए और पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे को 5196 वोटों से पराजित कर दिया।
कैसे हुई थी ईश्वर साहू के बेटे की हत्या?
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आने वाली सीट साजा में इसी साल अप्रैल में दंगे हुए थे। स्कूली मारपीट से शुरु हुई इस घटना ने दंगों का विकार रूप ले लिया। इससे दो मुस्लिम और एक हिंदू व्यक्ति की मौत हो गई थी। हिंदू व्यक्ति ईश्वर साहू का बेटा था।
राजनीतिक जानकार क्या था मानना?
राजनीतिक जानकार कहते हैं कि “ईश्वर साहू भावनात्मक ढंग से यह चुनाव को लड़े। इस सीट पर करीब 60 हजार साहू वोटर हैं। वह निर्णायक होते रहे हैं। साहू समाज का एकमुश्त वोट ईश्वर साहू के पक्ष में पड़े इसके लिए भाजपा ने पूरी कोशिश की। साहू समाज के अलावा लोधी समाज बड़ी संख्या में इस सीट पर हैं। भाजपा की कोशिश रही थी कि सभी जातियों को ईश्वर के साथ खड़ा किया जाए।” जानकार मानते हैं कि “ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने चुनावों को धार्मिक रंग देने की कोशिश की।”