रश्मि सिंह|Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाले है। इससे ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर यात्रा पर निकलने वाले है। 14 जनवरी से यह यात्रा शुरु होने वाला है। इस यात्रा का नाम पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने दी है।
जयराम रमेश यात्रा का नाम रिवील किया
आपको बता दें कि, ‘भारत जोड़ो न्याया यात्रा’ का नाम पहले ‘भारत न्याय यात्रा’ रखा गया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी। यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरु होगी। इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।
110 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह यात्रा 6,700 किलोमीटर लंबी होगी और 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस और पद यात्रा करेंगे। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी न्यौता दिया जाएगा। जयराम रमेश ने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिले से होकर गुजरेगी। इसके अन्तर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा।