रश्मि सिंह|Ritu Singh Row: दिल्ली विश्वविधालय आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता ही है। अब पिछले काफी समय से दिल्ली यूनिवर्सिटी में पूर्व प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह जातिगत भेदभाव के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है। उनके इस प्रोटेस्ट के बाद अब दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली विश्वविधालय में वीसी ऑफिस के ताले खोलने की मांग पर धरना दे रही ऋतु सिंह सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से छाई हुई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की निलंबित प्रोफेसर @DrRituSingh_ करीब 125 दिनों से ‘न्याय’ की आस लगाकर धरने पर थी,
लेकिन एक दलित बेटी की पुकार सुनने की जगह उसे गिरफ्तार किया गया।
क्या इस नए भारत में ‘दलित’ और ‘बेटियों के लिए कोई जगह नही??
— Krishna Mohan Sharma 🇮🇳 (@KrishnaMohanSha) January 10, 2024
Courtesy: Krishna Mohan Sharma Twitter Handle
#Justice For Dr Ritu क्यों हो रहा ट्रेंड
आपको बता दें कि, ऋतु सिंह दिल्ली विश्वविधालय में दलित प्रोफेसर रही चुकी है। वहीं डीयू के दौलत राम कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में एडहॉक शिक्षक रह चुकी है। ऋतु न करीब चार साल पहले यहां की प्रिंसपल डॉ. सविता रॉय के खिलाफ जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि यह आप उन्होंने तब लगाए जब उन्हें कथित तौर पर अशोभानीय आचरण की वजह से कॉलेज से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें जातिगत भेदभाव के चलते कॉलेज से बाहर कर दिया गया। करीब एक साल तक असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर पढ़ाने के बाद उन्हें हटाया गया। अभी वो पुलिस के हिरासत में है, उनको प्रोटेस्ट करने की वजह से पुलिस हिरासत में लिया गया है। दरअसल, ऋतु सिंह के लिए सोशल मीडिया पर #Justice For Dr Ritu ट्रेंड के लोग उनके समर्थ में जुड़ रहे है।
आप सभी से अपील न्याय की इस लड़ाई में साथ दे 🙏✊🏻🤝
“ARREST or SHUTDOWN: Our Voices Won’t be Silenced!”
No more Institutional Murder
अब और Rohit Vemula नही!
🔒🔑खोले जाएंगे VC OFFICE के ताले
Date – 19 January 2024
Time – 10:00 AM
Venue – Arts Faculty Gate number 4 D.U pic.twitter.com/O18PWx3c5G— Dr Ritu Singh (@DrRituSingh_) January 7, 2024
Courtesy: Dr. Ritu Singh Twitter Handle
सोशल मीडिया पर समर्थन में उतरे लोग
अब दिल्ली पुलिस के उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद ट्विटर पर ‘जस्टिस फॉर ऋतु सिंह’ और ‘दिल्ली पुलिस’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई बिना परमिशन धरना देने पर की है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर ऋतु सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है।
प्रोफेसर ऋतु के वीडियो को ट्राइबल आर्मी के संस्थापक हंसराज मीणा ने शेयर करते हुए लिखा है कि, डीयू में बीते 125 दिन से धरने पर बैठी दलित प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह को न्याय देने के बजाय आंदोलन स्थल से जबरन हटाके लिए दिल्ली पुलिस द्वारा धरना स्थल को तहस नहस करना कायराना हरकत है. अंबेडकर साहब की तस्वीर को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप है, जो निंदनीय कृत्य है।