Ram Mandir Ayodhya: आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। इस बीच रामलला की पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। इस तस्वीर में भगवान राम अपने बाएं हाथ में धनुष और दाएं हाथ में तीर थामे हुए हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह मूर्ति पूरी तरह से रामलला के वास्तविक रुप की तरह प्रतीत हो रही है। इस तस्वीर में 5 साल के बालक के रुप में भगवान राम हैं औऱ मुस्करा रहे हैं जिनके चेहरे को देखकर आप खुद भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
7 दिनों का अनुष्ठान
बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 7 दिन चक चलेगा। जोकि 16 जनवरी से शुरु हो गया था। इस दिन यजमान समारोह की शुरुआत, 17 जनवरी को रामलला मूर्ति का काफिला अयोध्या पहुंचा, 18 जनवरी को गणेश पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, वास्तु पूजा की गयी, 19 जनवरी को राम मंदिर में गर्भगृह के सरयू जल से धोया जाएगा और 21 को रामलला की मूर्ति को 125 कलशों के जल स्नान कराया जाएगा। 22 जनवरी को रामलला का अभिषेक किया जाएगा।
कितने करोड़ के चल रहे प्रोजेक्ट्स
अयोध्या में राम मंदिर तो बन ही रहा है। लेकिन पूरी अयोध्या ही बदल रही है और साथ ही यहां पर काफी खर्चा भी हो रहा है। यहां 30,923 करोड़ रुपये के 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इतना ही नहीं 37 डिपार्टमेंट इन प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटे हैं। साथ ही वहां की सड़कें स्टेशन और एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट भी पूरी तरह से तैयार किये गए हैं।