रश्मि सिंह|UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उनको अचानक सीने में दर्द होने के कारण आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में अब सुधार है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में इंफेक्शन; इस अस्पताल में कराया गया भर्ती #JagadguruRambhadracharya pic.twitter.com/3Fj4xwiVSN
— swati (@Swatisingh9921) February 2, 2024
Courtesy: Swati Twitter Handle
बता दें कि, हाथरस जिले के लालपुर गांव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य 25 जनवरी से रामकथा कर रहे है। शुक्रवार को रामकथा का आखिरी दिन था। शुक्रवार को रामभद्राचार्य को सीने में द्रद की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत उपचार के लिए आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य को हुआ चेस्ट इन्फेक्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पुष्पांजलि अस्पताल में चिकित्सकों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन होने की जानकारी दी। एक रिपोर्ट की माने तो उनको आज शाम तक छुट्टी दी जा सकती है। रामभद्राचार्य के साथ अस्पताल में उनके शिष्य और निजी सुरक्षाकर्मी मौजूद है