UP Budget 2024: बता दें कि 5 फरवरी सोमवार को योगी सरकार अपने दूसरा कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने जा रही है। हालांकि, लोकसभा चुनाव मद्देनजर रखते हुए, यह बजट महिलाओं, युवाओं किसानों और गरीबों पर होने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि बजट करीब 11 बजे पेश होगा। लेकिन बजट से पहले एक बैठक होगी। माना यह भी जा रहा है कि यह बजट अब तक सबसे बड़ा बजट होगा।
इन चीजों पर रहे मुख्य फोकस..
रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के इस बजट में औघोगिक विकास पर काफी फोकस रहेगा। जिससे कि यूपी को ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, धार्मिक स्थलों को मुख्य फोकस माना जा रहा है। जैसे कि अयोध्या, काशी, मथुरा और वहीं कुंभ की तैयारी की भी खास तैयारी। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी में मेट्रो के लिए बड़ा बजट होगा। सबसे बड़ी चीज किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगात।
कौन करेगा बजट पेश?
आपको यह भी बता दें कि योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना हैं, जोकि आठवीं बार बजट पेश करने जा रहे हैं। इस कार्यकाल के पहले भी सुरेश खन्ना बजट पेश करते आए हैं। खास बात ये कि साल 2023 का बजट पेपरलेस था और इस साल भी ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, जनवरी 2025 में प्रयागराज में कुंभ शुरू होगा। तो वहीं कुंभ के लिए भारी धनराशि देने की संभावना है।