Farmers Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। दरअसल, 13 फरवरी को दिल्ली कूच को देखते हुए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।
किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली मार्च के आह्वान को देखते हुए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है: दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा pic.twitter.com/UcDKMy5EiV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
क्यों लिया गया ये फैसला
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने यह फैसला 13 फरवरी मंगलवार को किसानों के दिल्ली चलो के नारे के साथ मार्च को देखते हुए लिया है। हालांकि रविवार को ही दिल्ली पुलिस का कहना था कि 13 फरवरी को किसान अपनी मांगों को लेकर पूरा दिन दिल्ली में ही रहेंगे और मार्च करेंगे। इसी को देखते हुए सोमवार सुबह तक कुछ ही इलाकों में धारा-144 लागू हुई थी लेकिन अब बड़ा फैसला लिया गया कि पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू होगी।