Delhi Weather News :देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके गर्मी से झुलस रहे हैं। बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से सेल्सियस के पार बना हुआ है, लेकिन लोगों को यह गर्मी 50 डिग्री से ज्यादा महसूस हो रही है।
हीटवेव से परेशान दिल्लीवाले
गर्म हवाओं और हीटवेव के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने आज 14 जून को राजधानी में बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है।
गर्मी से मिलेगी दिल्ली वालों को राहत
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश के भी आसार साफ दिखाई दे रहे हैं। दिल्लीवासियों के लिए यह गर्मी से राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को राहत मिल सकती है। गुरुवार 12 जून को राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। गुरूवार को हीट इंडेक्स 54.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। किसानों और आम लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि राहत की यह उम्मीद पूरी तरह से मानसून पर भी निर्भर करेगी।