Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार, 15 जून को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यहां एक साथ कई मकानों के ढह गए। यह घटना मथुरा के गोविंदनगर इलाके में कच्ची सड़क की है। जानकारी के मुताबिक, इन मकानों के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
#NewsUpdates | मथुरा के गोविंदनगर में एक साथ 6 मकान गिरे
➡️ कुछ लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया#Mathura #UttarPradeshnews #UttarPradesh #MathuraPolice #JantantraTv #BuildingCollapse #GovindNagar #CIvilDefence pic.twitter.com/66VCDKnGik
— Jantantra Tv (@JantantraTv) June 15, 2025
SSP श्लोक कुमार ने कहा, “थाना गोविंदनगर के मसानी क्षेत्र में इमारत गिरने की सूचना मिली। सभी टीमें मौके पर है। एक व्यक्ति को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDRF, NDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। बचाव कार्य जारी है।”
DM CP सिंह ने कहा, “हम घटनास्थल पर मौजूद हैं। अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं कराई गई हैं, एम्बुलेंस मौके पर है। SDRF, NDRF की टीमें मौके के लिए निकल गई हैं। जिला प्रशासन के लोग मौके पर हैं और बचाव कार्य में लगे हैं। हम फंसे हुए लोगों को ढूंढकर उनका बेहतर इलाज कराएंगे।”
सीओ सिटी भूषण वर्मा का कहना है, “हमें सूचना मिली कि मसानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक इमारत ढह गई है। फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है। नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है। हम जांच कर रहे हैं कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं।” मकान के मलबे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की खबर मिली थी। घटनास्थल पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रशासन राहत-बचाव कार्य में लगा हुआ है।
































