रश्मि सिंह|Health Tips: रमजान का पावन महीना कल यानी 12 मार्च को शुरू होने वाला है। इस पुरे महीने मुसलमान रोजा यानी उपवास रखते है। इस दौरान वो लोग सूर्योदय से पहले कुछ खाते है जिसे वो सहरी कहते है। फिर वो लोग शाम में समय होने इफ्तार के साथ अपना रोजा खोलते है। इस पूरे रोजा के समय वो लोग कुछ नहीं खाते, न ही कुछ पीते है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि क्या खाने पीने से रमजान के समय आपके लिए सहीं रहेगा।
सहरी के समय ये खाए-
ओट्स
जानकारी के लिए बता दें कि, रमजान का पावन महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में आप सुबह यानी सहरी के मय ओट्स खाना सहरी के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि ये पानी को सोख लेते है और पेट को देर तक भरा रखते है। इन्हें बनाना भी आसान है। बस दूध या पानी में पकाओं और मनपसंद ड्राई फ्रूट्स या फल मिला लो। ये न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होता है बल्कि आपको दिन भर तरोताजा और एक्टिव भी रखता है।
फल और सब्जियां
सहरी में खीरा, तरबूज, संतरा और स्ट्रॉबरी जैसै पानी वाले फल और सब्जियां खाने का मतलब ह कि आप अपने शरीर को अच्छे से हाइड्रेट कर रहे हो। ये सभी नेचुरल तरीके से पानी से भरपूर होते है। इसलिए ये आपको दिन भर पानी की कमी से बचाए रखते ह। इन्हें खाने से न सिर्फ आपका शरीर तरोताजा रहता है। बल्कि ये खाने में भी अच्छे लगते है। इसलिए सहरी के समय इन्हें खाना न भूलें।
दही
सहरी में दही खाना एक सही रहता है। क्योंकि दही में बहुत सारा पानी और प्रोटीन होता है। जो आपको दिन भर पानी की कमी से बचाकर रखता है। ये आपको ज्यादा देर तक पेट भरा रखने में मदद करता है और आपको ऊर्जावान भी बनाए रखता है। इसके अलावा दही खाने से आपको अच्छे बैक्टीरिया भी मिलते है। जो आपके पेट को स्वस्थ रखते है।
साबूदाना और चिया सीड्स
अगर आप साबूदाना और चिया सीड्स को अपने सहरी में शामिल करते है। तो आपको लंबे समय तक प्यास नहीं लगता। क्योंकि साबूदाना और चिया सीड्स शरीर में पानी को लंबे समय तक बनाए रखते है।