रश्मि सिंह|Health Tips:आज कल के हम लोग के लाइफ्सटाइल के वजह से शरीर में कमियों का सामना करना पड़ता है। हम लोग डाइट को फॉलो करते है। लेकिन क्या आप सहीं डाइट फॉलो कर रहे? क्या आपको खाने में प्रोटीन की मात्रा सहीं है ?अगर आप भी इन सभी चिजों से अनजान है तो आइए मेरे साथ जानिए की डाइट में क्या शामिल करने से सही मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। स्वस्थ आहार सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से अच्छे खाना-पान का सेवन करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। संतुलित आहार में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है। जैसे, फल, सब्जियां, साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद, दालें आदि। इन्हीं में से एक है मूंग की दाल। मूंग की दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन आदी पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वादिष्ट व्यंजन है। मूंग की दाल में प्रोटीन आमतौर पर बाकी दालों की तुलना में ज्यादा होता है। एक कटोरी यानी 100 ग्राम मूंग की दाल में 25 ग्राम प्रोटीन होता है। यदि आप वेजिटेरियन है, तो इसका सेवन जरूर करें। इसमें मांस अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है।
ऐसे करें सेवन
मूंग की दाल को आप अपनी डाइट में शामिल कर अपनी हेल्थ बेहतर कर सकते है। आपने अक्सर सुना होगा कि जब कोई व्यक्ति बीमार होता है। तब उसे मूंग की दाल का सूप या पानी देते है। जिससे उसे प्रोटीन मिले और वो जल्द ठीक हो जाए। वहीं आप मूंग की दाल का सेवन स्प्राउट के रूप में कर सकते है। साथ ही इससे खिचड़ी, सलाद, पापड़, सूप बना सकते है। इसके सेवन से शरीर के ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद मिलता है। मांसपेशियों का निर्माण और दुर्बलता को कम करने में भी ये सहायक है।
मूंग दाल खाने के फायदे
जानकारी के लिए बता दें कि, मूंग की दाल विटामिन बी और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ रक्तचाप को कंट्रोल भी करता है। मूंग की दाल आयरन से भरपूर होती है, जो एनिमेनिया को रोकने में कारगर है। यहीं नहीं मूंग की दाल पाचन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है।