दिल्ली जिसे देश का दिल कहा जाता है लेकिन उसी दिल्ली की सड़कें बारिश में तालाब बन जाती है। दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार, 23 जुलाई 2025 को हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली से गुरुग्राम तक सड़कों पर घुटने तक पानी जमा हो गया, जिससे लंबे ट्रैफिक जाम लग गए। दिल्ली से गुरुग्राम तक लंबा जाम देखने को मिला, जिससे ऑफिस जाने वाले और अन्य यात्री घंटों फंसे रहे। जलभराव के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, और नालियों की सफाई न होने से समस्या और बढ़ गई।
दिल्ली की सड़के तालाब में तब्दील
जोरदार बारिश से दिल्ली की सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया जिससे ऑफिस और स्कूल जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, कुछ इलाकों में बारिश का पानी घरों और दुकानों में भी घुस गया। कांवड़ यात्रा के चलते भी दिल्ली में ट्रैफिक की स्थिति और बिगड़ी, क्योंकि कांवड़ियों के बूम बॉक्स और भीड़ ने यातायात को और प्रभावित किया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिससे अगले कुछ घंटों तक बारिश की संभावना जताई गई।
लोगों को जलभराव और जाम के कारण भारी परेशानी हुई, खासकर दक्षिणी दिल्ली, द्वारका, आईटीओ, और गुरुग्राम के प्रमुख चौराहों जैसे राजीव चौक और सुभाष चौक पर काफी लंबा जाम देशने को मिला । दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की, लेकिन हालात सामान्य होने में समय लगा। हालांकि, बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दीं। स्थानीय प्रशासन ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए, लेकिन कई इलाकों में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही।
![]()
नोएडा का हुआ बुरा हाल
नोएडा में सुबह झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन भारी बारिश की वजह सेक्टर- 125 में भारी जलभराव देखने को मिला जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कही कही नालियों का सफाई न किए जाने पर बारिश का गंदा पानी घरों और दुकानों में भर गया जिससे निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
IMD ने क्या कहा ?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 23 जुलाई 2025 को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार,दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कभी-कभी तेज बारिश की संभावना है। 23 जुलाई को सुबह से ही तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही । IMD ने अगले कुछ घंटों तक इसी तरह की बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। ऑरेंज अलर्ट लागू है, और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

















