उत्तर प्रदेश कैडर के दो जांबाज और चर्चित चेहरे, IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, इन दिनों अपनी प्रोफेशनल ड्यूटी नहीं बल्कि अपनी लाइफ की नई ‘पारी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। खाकी वर्दी में अपराधियों के पसीने छुड़ाने वाले इन अफसरों का एक ऐसा रोमांटिक अंदाज सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस दिल हार बैठे हैं।
बीती 26 मार्च को एक निजी और भव्य समारोह में दोनों अफसरों की रिंग सेरेमनी संपन्न हुई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच जब दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन महफिल तब लूट ली गई जब सगाई के बाद स्टेज पर म्यूजिक बजा।
जैसे ही डीजे पर मशहूर गाना ‘चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी’ बजना शुरू हुआ, IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा ने मंच पर अपनी केमिस्ट्री से आग लगा दी। डांस के दौरान एक पल ऐसा आया जो अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है—केके बिश्नोई ने अचानक मुस्कुराते हुए अंशिका वर्मा को अपनी गोद में उठा लिया और झूमने लगे। वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे हॉल को गुंजा दिया।
सगाई की इन तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। लोग इस ‘पावर कपल’ की सादगी और खुशमिजाज अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिलहाल शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं, वर्दी के पीछे भी एक कोमल और खुशमिजाज दिल होता है, इस जोड़ी ने साबित कर दिया।















