गर्मियों में मटका रखने से घर में बढ़ती है ऊर्जा

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए है, जिसके अनुसार ही घर में सामान को रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में घर में मटका रखने से कैसे ऊर्जा बढ़ती है-

गर्मियों में मिट्टी के मटके का पानी न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर की गर्मी को संतुलित करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मटक रखने को लेकर कुछ विशेष नियम बताए गए है। सही दिशा में मटका रखने से पानी ठंडा नहीं होता बल्कि  इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। माना जाता है कि इसका सीधा संबंध घर की सुख-शांति और समृद्धि  से होता है।

सही दिशा में रखें मटका
वास्तु के अनुसार, घर में मटका को सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही, इस मटका को ईशान कोण में रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा को देवताओं की दिशा मानी जाती है। यह दिशा पवित्र और शुभ होती है। पूर्व दिशा में मटका रखने से सकारात्मकता और शांति का प्रभाव मिलता है।

माता लक्ष्मी का प्रतीक
कहा जाता है कि मटका माता लक्ष्मी का प्रतीक है और इसे घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, इससे मटके को सौभाग्य को आकर्षित करने वाला माना जाता है।  

नकारात्मक ऊर्जा रहती है दूर
माना जाता है कि मटके को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है और घर के माहौल को संतुलित रखता है। 

Scroll to Top