नई दिल्ली: दूध को यूं तो संपूर्ण आहार माना जाता है, क्योंकि दूध में सभी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। कई लोग दूध के साथ अन्य चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें दूध के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कौन सी चीजों का सेवन भीलकर भी नहीं करना चाहिए।
एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध के साथ दही का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूध के साथ दही खाने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए। उड़द के दाल के साथ भी दूछ का सेवन हानिकारण होता है।
दूध के साथ या पहले या बाद में कभी भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। अगर दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन किया जाता है तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इससे हमेशा उल्टी की संभावना रहती है।
दूध के साथ ब्रेड-बटर खाएं संभलकर
अक्सर लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं, लेकिन इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है। आयुर्वेद के अनुसार एक साथ फैट, कार्बोहाईड्रेट और प्रोटीन लेने से पेट में भारीपन महसूस होता है, जो सही नहीं रहता। इसलिए दूध को अकेले लेना ही बेहतर है।