नई दिल्ली : अपनी बल्लेबाज़ी से क्रिकेट प्रेमियों को अपना मुरीद बनाने वाले क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को BCCI ने बड़ा झटका दिया। BCCI ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दें कि डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के चलते उन्हें निलंबित किया गया है। हालाँकि उनका निलंबन आठ महीने का ही होगा।
आपको बता दें कि शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना सैम्पल दिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए थे। 16 जुलाई, 2019 को शॉ को बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों (एडीआरवी) के उल्लंघन का दोषी पाते हुए निलंबति किया गया। उन्हें आठ महीने के लिए निलंबित किया गया है, जिसके बाद वो दुबारा खेल पाएंगे।
डोपिंग रोधी नियमों (एडीआरवी) के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर पृथ्वी ने माना कि उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया है, लेकिन ये सब अनजाने में हुआ। बता दें कि शॉ के सेम्पल में जो प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए हैं, वो पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है। BCCI ने पृथ्वी के दलीलों को माना और उन्हें 15 नवंबर तक के लिए निलंबित किया गया है।