नई दिल्ली: 5 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी।
वृष राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि की बात करें तो इसके जातकों द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिल सकता है। ऐसा कुछ न करें, जिससे शासन सत्ता से परेशानी बढ़े।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों द्वारा किया गया पुरुषार्थ सफल होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भागदौड़ रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि की बात करें तो इनकी जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किया जा रहा प्रयास फलीभूत होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो।
धनु राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपको महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मीन राशि
वहीं, मीन राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। विरोधी परास्त होगा।