नई दिल्ली: मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 कमजोर करने के बाद पुलिस प्रशासन घाटी में मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूर्व मंत्री और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह को नजरबंद किया है। इससे पहले भी पुलिस ने घाटी के कई नेताओं को नजरबंद किया था।
घाटी में इस समय हालात सामान्य बने हुए हैं। पुलिस प्रशासन जगह-जगह अपनी नजर बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। स्थानीय पुलिस ने एहतिहात के तौर पर चौधरी लाल सिंह को नजरबंद किया है। उन्हें जम्मू के गांधीनगर में उनके सरकारी आवास से निकलने की इजाजत नहीं है। वह जम्मू के पहले नेता हैं, जिन्हें नजरबंद किया गया है।
महबूबा-उमर समेत कई नेता नजरबंद
इससे पहले पुलिस ने कश्मीर के नेताओं पर एक्शन लिया था। घाटी में धारा 370 हटाने से पहले पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला समेत कई नेतओं को भी नजरबंद कर दिया था। पुलिस ने एहतिहात के तौर पर ये कदम उठाया था।