नई दिल्ली: 17 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष राशि
वृष राशि के लोगों का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कर्क राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में गड़बड़ी आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को गणेश जी कहते हैं कि दाम्पत्य जीवन का सहयोग रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला रिश्तेदार से तनाव मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कुंभ राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उदर विकार या त्वचा के रोग की आशंका है।
मीन राशि
इस राशि के जातक पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। रिश्तों में तनाव आएगा। किसी कार्य के संपन्न होने से विलम्ब होगा।