नई दिल्ली : बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। इकबाल अंसारी ने कहा कि हिंदुस्तान को हम खूबसूरत देखना चाहते हैं। हिंदुस्तान इतना ताकतवर हो कि पूरी दुनिया में जाना जाए। आजादी से लेकर अब तक जो भी समस्या थी, वह कांग्रेस के जमाने में थी और वह कांग्रेस की देन थी। वही धारा 370 पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस द्वारा बनाई गई थी और इसे नरेंद्र मोदी जी ने खत्म कर दिया। आज देश में खुशी और शांति है। छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं, वो पीएम मोदी के रहते खत्म हो जाएगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भी इसपर राजनीति नहीं करनी चाहिए। जो भी समस्याएं हैं वह हमारी देश की समस्या है और उसका समाधान होगा। देश में शांति का माहौल है और देश तरक्की के तरफ जा रहा है। राहुल गांधी राजनीति चमकाने के लिए कश्मीर जा रहे थे। कश्मीर में जो भी समस्याएं है उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी है, वह सुलझा लेंगे। क्योंकि ऐसी ही समस्या सुलझाने के लिए ही कश्मीर से 370 धारा हटाई गई है
उन्होंने कहा कि जो भी समस्या कश्मीर में थी वह आज खत्म हो गई है। वही पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि सारी समस्या पाकिस्तान पैदा करता है और पाकिस्तान के लिए हम सक्षम है। जब हिंदुस्तान आजाद हुआ तो हमारे जैसे कितने वीर अब्दुल हमीद पैदा हुए। ऐसे और हजारों पैदा होंगे अगर पाकिस्तान ऐसा कुछ भी करता है, तो उसके लिए हजारों वीर अब्दुल कलाम पैदा है और होंगे।