नई दिल्ली : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव की देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह लोगों द्वारा दही हांडी का जश्न मनाया जा रहा है, वहीँ देश भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देश भर में जन्माष्टमी के मद्देनज़र स्थानीय प्रशासनों द्वारा सुरक्षा के भी व्यापक इंतज़ाम किये गए। हैं
महाराष्ट्र में गोपी-गोपियां दही हांडी फोड़कर इस पर्व को मनाये जाने का प्रचलन है और हर साल की तरह इस बार भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव महराष्ट्र में दही हांडी फोड़कर मनाया जा रहा है। वहीँ देश के ने हिस्सों में भी दही-हांडी फोड़कर इस पर्व को मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मद्देनज़र कृष्ण मंदिरों को विशेष तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
यूपी के मथुरा में इस पर्व को लेकर लोगों में विशेष उल्लास देखने को मिल रहा है, जो भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली रही है। मथुरा में इस पर्व को बड़े की धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर मथुरा के मंदिरों की रौनक देखते ही बनती है और बड़ी संख्या में लोग यहाँ दूर-दराज़ से इस पर्व को मनाने आते हैं।