नई दिल्ली: 8 जुलाई 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातक पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। उदासीनता या लापरवाही से नुकसान हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि वृष राशि वालों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के जातक व्यर्थ की परेशानियों से बचने के लिए कनेर के वृक्ष लगाएं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
कन्या राशि
गणेश जी आपको सलाह दे रहे हैं कि भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के बारे में गणेश जी कह रहे हैं कि व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सनिध्य मिलेगा। फिर भी आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों की राशि पर शनि और केतु की युति है। दोनों ही वक्री हैं, जिस कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। झगड़े-विवाद से बचें।
मकर राशि
गणेश जी के अनुसार, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अनचाही यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि
गणेश जी कहते हैं कि किसी भी मामले में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।