नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पहला दिन था। पिछले टेस्ट मैच के मैन ऑफ़ द मैच रोहित शर्मा इस बार 14 रन ही बना पाए। खेल के शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका को इतनी बड़ी सफलता उनके दिग्गज गेंदबाज़ कागिसो रबादा ने दिलाया। पहले टेस्ट में रोहित शर्मा और रविचंद्रन आश्विन ने भारत को 203 रन से जीत दिलवाई थी।
आने वाले बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने बड़ी साझेदारी निभाई। रोहित के पवैलियन वापस जाने के बाद पुजारा और मयंक ने बल्लेबाज़ी की कमान संभाली। साउथ अफ्रीकन गेंबाज़ रबादा के अलावा किसी भी और को एक भी विकेट नहीं मिली। खबर लिखे काने तक चेतेश्वर पुजारा 52 रन पर खेल रहे थे, जबकि मयंक अग्रवाल 80 राण पर। भारत अपनी पहली जीत से काफी खुश होगा। टीम का मनोबल भी काफी बढ़ा होगा।
आने वाले बल्लेबाज़ों में विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और रिद्धिमान साहा है। भारत अब इस तीन मैच की सीरीज में 1 -0 से आगे है। रोहित के जाने के बाद अब टीम का दारोमदार भारत के मिडिल आर्डर पर है।