Solar Eclipse 2019 : साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का नजारा
- सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर लगा
- Surya Grahan का अद्भुत नजारा
- भारत के दक्षिणी भाग में देखा गया
- दोपहर के 1:30 बजे तक रहेगा
नई दिल्ली : इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) की शुरुआत हो चुकी है। इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का नजारा काफी अद्भुत नजारा है,यह देश के अलग- अलग राज्यों में इस सूर्य ग्रहण केअद्भुत नजारे को देख सकते है , कई राज्यों में यह सूर्य ग्रहण देखा जा चुका है। भारत के दक्षिणी भाग कर्नाटक (Karnataka,) केरल (Kerala) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) के हिस्सों में देखा जा चुका है।यह चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाएगी, यह सूर्य के सिर्फ बाहर के हिस्से में प्रकाशित रहेगा । यह भारत में सुबह 8 बजकर 4 मिनट यह ग्रहण लगा। इस साल का यह आखिरी ग्रहण है। और वैज्ञानिकों ने इस ग्रहण का नाम, रिंग ऑफ फायर दिया है। यह ग्रहण इस साल की शुरआत में 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
Tamil Nadu: Solar eclipse witnessed in Chennai pic.twitter.com/7cDz6NSgmc
— ANI (@ANI) December 26, 2019
इस ग्रहण से कोई नुकसान नहीं
बता दें कि इस ग्रहण को देखने के लिए केवल ऐसे चश्मे उपयोग किया जाना चाहिए, जो आईएसओ 12312-2 सर्टिफाइड हों। ये सुझाव अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Space Agency NASA) ने दिया है। हालांकि वेल्डिंग के दौरान उपयोग होने वाले चश्मे या पिनहोल प्रोजेक्टर के जरिये भी सूर्यग्रहण देखा जा सकता है। सूर्यग्रहण ( Surya Grahan) के दौरान खाना, पीना और अपने रोजमर्रा के काम करना पूरी तरह सुरक्षित है। इससे कोई नुकसान नहीं होता।