हेमंत लेंगे Jharkhand के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देश भर से जुटेंगे विपक्ष नेता
नई दिल्ली : झारखंड Jharkhand में नई सरकार का आज शपथ ग्रहण होने जा रहा है, यह शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में (Morhabadi Grounds) में हो रहा है। आज दोपहर 2 बजे नए मुख्यमंत्री के तौर पर जेएमएम JMM प्रमुख हेमंत सोरेन Hemant Soren शपथ लेंगे, वहीं कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने जानकारी दी कि सीएम के साथ कांग्रेस पार्टी के दो नेता भी शपथ लेंगे।
कई कद्दावर नेताओं और उद्योगपतियों में कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के कई कद्दावर नेताओं और उद्योगपतियों में कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में वीआईपी लोगों के साथ आम लोगों के भी बैठने की व्यवस्था भी की गई है। समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए खासतौर पर सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। शपथ ग्रहण में 6 मुख्यमंत्री (Chief Minister) और 5 पूर्व मुख्यमंत्री (Former chief minister) समेत कई बड़े चहेरे भी शमिल होंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को ही रांची पहुंच गईं थी
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Mamata Banerjee शनिवार को ही रांची पहुंच गईं थी। रांची में ममता और हेमंत सोरेन की मुलाकात भी हुई। जिसमें हेमंत सोरेन ने पैर छूकर ममता बनर्जी का आशीर्वाद लिया और ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को एक शॉल भेंट की। उन्होंने सोरेन को नई जिम्मेदारी के लिए पूरे पश्चिम बंगाल West Bengal की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
- सजने लगा मोरहाबादी मैदान
- हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज
- हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होंगे 14 दल
- पूर्व राष्ट्रपति समेत 30 नेताओं ने दी सहमति
- शानदार होगा हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
- 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे हेमंत सोरेन की ताजपोषी
- 6 मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई बड़े चेहरे शामिल होंगे
- राहुल गांधी, अहमद पटेल, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव होंगे शामिल
Hemant Sorenदूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन रहे है
बता दें कि जैसे प्रणव मुखर्जी , राहुल गांधी,पी. चिदंबरम, अहमद पटेल, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, शरद पवार, ममता बनर्जी, अशोक गेहलोत, कमलनाथ, भुपेश बघेल, उद्धव ठाकरे, शरद यादव, एम. के. स्टालीन, मायावती, एच डी कुमारस्वामी, अरविंद केजरीवाल, हरिवंश, कन्हैया कुमार, के सी वेनुगोपाल, आर पी एन सिंह, उमंग सिंघार, प्रणव झा, चंद्रबाबु नायडू, टी आर बालू, कनी मोजही, अब्दुल बारी सिद्दकी, हरिश रावत , निरंजन पटनायक और ये हेमंत सोरेमन के लिए ये दूसरा मौका है जब यह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री (Chief Minister) बन रहे है।