Aam Aadmi Party आज से शुरू करेगी सदस्यता अभियान
नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party की हैट्रिक जीत के बाद पार्टी अब सदस्यता अभियान चलाने जा रही है, इस अभियान के तहत करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा, बताया जा रहा है पार्टी आज से 23 मार्च तक ये अभियान चलाएगी, जिसमें सभी राज्यों के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है।
Aam Aadmi Party रविवार को देशभर में अपने संगठन विस्तार के लिए बैठक की
बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने पिछले रविवार को देशभर में अपने संगठन विस्तार के लिए बैठक की थी, मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी के दूसरे राज्यों के स्टेट यूनिट के इंचार्ज समेत दूसरे पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार पर चर्चा की थी, वहीं खबर ये भी है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित AAP ने 22 फरवरी से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर दिया है, इसे आम आदमी पार्टी ने राष्ट्र निर्माण अभियान का नाम दिया है, ये अभियान 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच एक महीने तक चलाया जाएगा, आम आदमी पार्टी के मुताबिक, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी ये अभियान चलाया जाएगा।
- AAP आज से शुरू करेगी सदस्यता अभियान
- अभियान से 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
- पार्टी आज से 23 मार्च तक ये अभियान चलाएगी
- आम आदमी पार्टी ने ‘राष्ट्र निर्माण अभियान’ का नाम दिया
- तमिल और कन्नड़ भाषा में भी ये अभियान चलाया जाएगा