Nitish Kumar Cabinet Expansion : बिहार (Bihar) में इस साल विधानसभा चुनाव (Bihar Election) होना है। इस बीच नितीश सरकार बिहार में अपने कैबिनेट के विस्तार की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बजट सत्र से पहली कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। इस बार कैबिनेट में 6 से 7 नए चेहरों को जगह मिल सकती है।
नीतीश कुमार कैबिनेट का करेंगे विस्तार
जानकारी के मुताबिक, जिस भी मंत्री के पास एक से अधिक विभाग है। वह कम कर दिए जाएंगे और उन्हें नए मंत्रियों को दे दिया जाएगा। फिलहाल कैबिनेट में कई ऐसे मंत्री हैं, जिनके पास एक से अधिक विभाग हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के पास तीन-तीन विभाग हैं। वहीं संतोष सुमन के पास भी तीन विभाग मौजूद हैं। नीतीश मिश्रा और प्रेम कुमार के पास 2-2 विभाग है।
दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
वहीं कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दिलीप जायसवाल भाजपा (BJP) की बिहार यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। अपने इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा “मैं अपने पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। इस्तीफे के पीछे बीजेपी में एक व्यक्ति है।” इस पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कब होगा, ये मुख्यमंत्री का अधिकार है।
कौन होगा कैबिनेट में शामिल ?
इस बार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कैबिनेट के विस्तार में कई नए मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा और मोती लाल शामिल होने वाले हैं। बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सम्राट चौधरी के आवास पर इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।






 
  
  
  
  
 



 
                                









 
			




































































 
			
 
                                








 
							
 
  
  
 