नई दिल्ली: Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में कोरोना(Corona) हर रोज तेजी से पैर पसार रहा है। देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज हो रहे हैं। बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप व खतरे के चलते महाराष्ट्र के नांदेड़(Nanded) और बीड(Beed) में संपूर्ण लॉकडाउन(Lockdown) का फैसला लिया गया है। आपको बता दें नांदेड़ में आज रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक और बीड़ में कल रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सुविधाएं ही जारी कराई जाएँगी। साथ ही दूध, सब्ज़ी फल की दुकानें सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज हो रहे है।
Maharashtra Lockdown: 4 अप्रैल तक
मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा, “प्रशासन इस बात का ध्यान रख रहा है कि आवश्यक वस्तुओं और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति प्रभावित न हो। नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया जाता है।” बता दें कि नांदेड़ जिले में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 31 मार्च तक सभी धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च को बंद कर दिया गया था। नांदेड़ के जिलाधिकारी ने धार्मिक स्थलो में सिर्फ धार्मिक गुरु को ही धार्मिक विधि करने की अनुमति होगी।
Covid-19 : दिल्ली से महाराष्ट्र तक हाल बेहाल, फिर से लगा लॉकडाउन तो क्या होंगे हालात?
महाराष्ट्र के मंत्री हुए संक्रमित
बता दें कि राज्य में कल कोरोना के 28 हजार 699 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं कल 132 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस महामारी को मात देकर 13 हजार 165 लोग ठीक भी हुए हैं। बड़ी बात यह है कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अबतक कोरोना के 25 लाख 33 हजार 26 केस दर्ज हो चुके है। इनमें से 53 हजार 589 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी दो लाख 30 हजार 641 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में अबतक 22 लाख 47 हजार 495 लोग ठीक हुए हैं।
आदित्य ठाकरे पाए कोरोना पॉजिटिव
हाल ही में आपको बता दें महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे( Aditya Thackrey) भी कोरोना पॉजिटिव(Corona Positive) पाए गए थे। उन्होंने शनिवार को कहा कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सावधानी को कम न करने का आग्रह किया था। ठाकरे ने ट्विटर पर कहा था, “कोविड-19 के हल्के लक्षण होने पर मैंने खुद की जांच करवाई थी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं”।