नई दिल्ली: Bengal Vidhan Sabha: बंगाल की 17वीं विधानसभा का पहल सत्र भगवा रंग में रंगा नज़र आया। पिछले चुनाव में महज़ तीन सीटें जीतन वाली भगवा बिग्रेड ने इस बार के चुनाव में 75 सीटों पर विजयश्री हासिल कर विस में अपनी अलग ही अंदाज़ में उपस्थिति दर्ज़ कराई। भाजपा के लगभग सभी विधायक सफ़ेद कुर्ता – पायजामा, गले में गेरुआ रंग का उत्तरीय और माथे पर केसरिया रंग का तिलक लगाकर पहुंचे। महिला विधायक के माथे पर गेरुआ तिलक था। एक जैसी पोषक के ज़रिये पार्टी ने एकजुटता का संदेश भी दिया।
यह भी पढ़ें- CM Yogi : देश की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य आज सबसे सुरक्षित
Bengal Vidhan Sabha: भगवा स्वामी विवेकानंद का प्रतीक
हाल में तृणमूल कांग्रेस में लौटे मुकुल रॉय को छोड़कर भाजपा के 74 विधायक हैं। पहले दिन इनमें से 70 विधानसभा में मौजूद रहे। मुख्य विपक्षी दाल के सभी विधायक को एक जैसे कपड़े पहने नंदीग्राम से भजपा विधायक व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से मीडिया ने सवाल किए। जवाब में उन्होंने कहा कि गेरुआ रंग देश और स्वामी विवेकानंद का प्रतीक है। हमें इसके धारणा पर गर्व करना चाहिए।
आपको को बता दें कि 1952 से वामपंथी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जनता पार्टी और जनसंघ के नेता बंगाल विधानसभा के सदस्य रहें हैं। लेकिन किसी भी पार्टी के विधायकों को इस तरह एक ही तरह के कपड़ों में नहीं देखा गया।
विधायक भगवा रंग में रंगे नज़र आए
इस बार राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने एक ही पोशाक में विधानसभा के सत्र में भाग लिया, जोकि अभूतपूर्व था। भाजपा के एक विधायक से इस बारें में पूछने पर कहा कि सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर पार्टी के सभी विधायक भगवा रंग में रंगे नज़र आए। सियासी विश्लेषकों ने कहा कि विधानसभा में एक तरह के ज़रिये भाजपा अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करना चाहती है।
Jeene Ka Naam Zindagi | Right Way to Live | Salute to Spirit | Special Stories | Jantantra TV