Inflation: ‘बढ़ती महँगाई’ के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक मध्य प्रदेश में ‘जन जागरण अभियान’ का आयोजन करेगी।
जनतंत्र डेस्क: Inflation: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने रविवार को अपने दो सप्ताह के ‘जन जागरण अभियान’ के पहले चरण की शुरुआत की, जिसके दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राज्य के ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगे और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधेंगे।
यह भी पढ़ें – Dev Uthani Ekadashi: कल है देवउठनी एकादशी, इस दिन क्यों किया जाता है तुलसी विवाह ? जानें !
Inflation: भाजपा की नीतियों पर लोगों से बात करेंगे
राज्य कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, “14 से 29 नवंबर तक, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता गाँवों और कस्बों में मार्च करेंगे, भाजपा की उन नीतियों पर लोगों से बात करेंगे जिससे देश में महँगाई बढ़ी।” यात्रा के दौरान वे दलित बस्तियों की सफाई करेंगे, बढ़ती कीमतों पर पर्चे बाँटेंगे और रात में ग्रामीण इलाकों में रुकेंगे। अभियान के तहत कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंडला, दतिया, पन्ना और गुना जिलों का दौरा करेंगे।
Inflation: अभियान की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभियान के सुचारू संचालन की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक पी.सी. शर्मा कंट्रोल रूम की अध्यक्षता करेंगे। केंद्र और राज्य में अपनी नीतियों के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए, दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से इन सभी मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाती रही है और अब उसने जन जागरण अभियान के ज़रिए लोगों तक पहुँचने का फैसला किया है।