जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश कर रही हैं। बजट में हर वर्ग राहत की उम्मीद कर रहा है। इससे पहले आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने बजट से कुछ देर पहले रसोई गैस के दाम में कमी करने का ऐलान किया है। यानी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए है।
Budget 2022-23: बेलगाम सरसों तेल के दाम पर लगाम लगाएगा बजट, एक साल में 70 से 80 फीसदी मंहगा
एलपीजी सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है। कंपनियों के अनुसार, दाम में यह कटौती आज यानी 01 फरवरी 2022 से लागू हो गई है। अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1907 रुपये हो गए हैं। इस फैसले को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं।
संशोधित दाम लागू होने के बाद आज यानी एक फरवरी से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये होंगे। कोलकाता में यह 926 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत दिल्ली के बराबर रहेगी। चेन्नई में यह सिलेंडर 915.50 रुपये में उपलब्ध होगा।