जनतंत्र डेस्क, लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं तारीखों की घोषणा कर दी है। 24 मार्च से यूपी बोर्ड के पेपर शुरू हो रहे हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। जबकि इंटर यानी 12वीं की परीक्षा भी 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक ही चलेंगी। देखिए हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
24 मार्च 2022 – हिन्दी
26 मार्च 2022 – गृह विज्ञान
28 मार्च 2022 – चित्रकला/कम्प्यूटर
29 मार्च 2022 – संस्कृत/संगीत वादन
30 मार्च 2022 – वाणिज्य
4 अप्रैल 2022 – विज्ञान
6 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी
9 अप्रैल 2022 – सामाजिक विज्ञान
12 अप्रैल 2022 – गणित
यूपी बोर्ड ने मंगलवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। जिसके अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक होगी। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। जानें 12वीं परीक्षा का कार्यक्रम…
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
24 मार्च 2022 – हिन्दी
25 मार्च 2022 – संगीत गायन
26 मार्च 2022 – उर्दू/पंजाबी
28 मार्च 2022 – भूगोल/गृह विज्ञान
29 मार्च 2022 – चित्रकला/अर्थशास्त्र
30 मार्च 2022 – अंग्रेजी
31 मार्च 2022 – गणित प्रारंभिक /इतिहास
4 अप्रैल 2022 – जीव विज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित
6 अप्रैल 2022 – कम्प्यूटर
7 अप्रैल 2022 – भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र –
9 अप्रैल 2022 – संस्कृत
11 अप्रैल 2022 – समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान
12 अप्रैल 2022 – नागरिक शास्त्र
इस साल यूपी में 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।