जनतंत्र डेस्क, गुवाहाटी: असम में सरकारी कार्यक्रम के दौरान पोर्न वीडियो चलने का मामला सामने आया है। मामला तिनसुकिया के होटल मिराना का है। जहां इंडियन ऑयल के कार्यक्रम चल रहा था। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और श्रम मंत्री संचय किसान भी मौजूद थे। मंच पर एक अधिकारी बोल रहे थे तभी पीछे स्क्रीन पर अचानक पोर्न वीडियो चल गया।
स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। यह घटना इंडियन ऑयल के बैनर तले तिनसुकिया में मेथनॉल-मिश्रित एम-15 पेट्रोल के पायलट रोलआउट के लॉन्च के दौरान घटी। दरअसल कार्यक्रम के सीधा प्रसारण करने के लिए मंच के पीछे एक स्क्रीन लगाई गई थी। जब इंडियन ऑयल के एक अधिकारी मंच पर बोल रहे थे, तो उसी वक्त कथित वीडियो स्क्रीन पर चलने लगा।
खबरों के मुताबिक वीडियो कुछ सेकेंड तक स्क्रीन पर दिखाई दिया था, फिर फौरन उसे हटाया गया। कहा ये भी जा रहा है कि उस घटना को कुछ लोगों ने अपने फोन में भी रिकॉर्ड कर लिया। मामला तिनसुकिया पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
असम पुलिस की क्राइम ब्रांच इंडियन ऑयल के कार्यक्रम में स्क्रीन पर ‘पोर्न वीडियो क्लिप’ चलने की घटना की जांच कर रही है। घटना के सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने प्रोजेक्ट ऑपरेटर को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।