जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: कोरोना एक ऐसी महामारी बन गया है जिसे हम खत्म नहीं कर सकते। बता दें कि कोरोना का खतरा कम होता नजर नहीं आ रहा है। भारत में इस समय चौथी लहर की स्तिथि बनी हुई है। बैरहाल इस बार कोरोना के लक्षण बिलकुल गंभीर नहीं हैं लेकिन कोरोना की बुरी स्थिति के लिए ओमिक्रोन और उसके सब-वेरिएंट्स जैसे बीए.2, बीए.4 और बीए.5 जिम्मेदार हैं। यही वजह है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों में एक्टिव मामले बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गए हैं। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,34,52,164 हो गई है।
वैसे तो कोरोना के तीन क्लासिक लक्षण हैं- खांसी, बुखार और स्वाद और गंध का बदलना। लेकिन कोरोना के वेरिएंट्स बदलने से इसके लक्षणों में भी तेजी से बदलाव हुआ है। बता दें कि अगर आपको सिरदर्द या मांसपेशियों में दर्द हो रहा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि यह कोरोना का संकेत भी हो सकता है।
मांसपेशियोंं का दर्द
मांसपेशियों में दर्द कोरोना का एक और सामान्य संकेत है। यह लक्षण ओमीक्रोन के दौरान सबसे ज्यादा देखा गया था। मरीजों को उनके कंधों या पैरों में दर्द महसूस हो सकता है। मांसपेशियों में दर्द को भी कोरोना का शुरुआती संकेत माना जाता है। मांसपेशियों में दर्द हल्का या गंभीर हो सकता है। यह दर्द रोजाना का कामकाज को प्रभावित कर सकता है। यह दो से तीन दिनों तक बना रह सकता है, लेकिन वृद्ध लोगों के लिए यह लंबे समय तक बना रह सकता है।
सिर दर्द
सिरदर्द कोरोना वायरस का एक कम ज्ञात लक्षण हो सकता है, लेकिन बहुत से लोगों में यह लक्षण पाया गया है। सिरदर्द आमतौर पर संक्रमण की शुरुआत में होता है और आमतौर पर तीन से पांच दिनों के बीच रहता है। कोरोना का सिरदर्द मध्यम से गंभीर रूप से में होता है। यह एक अजीब तरह का दर्द होता है ‘छुरा मारने’ जैसा महसूस होता है। सिरदर्द लंबे समय तक भी रह सकता है।