Earthquake in Pakistan News : पाकिस्तान में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पश्चिम पाकिस्तान में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप के बारे में जानकारी दी। भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे, कि पाकिस्तान की आवाम घरों से बाहर निकल कर बाहर आ गई। पाकिस्तान में भूकंप के कारण डर का माहौल बन गया। भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप दोपहर 1:26 पर आया। . हालांकि, अभी जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
पाकिस्तान में भूकंप की दहशत
बता दें कि इससे पहले शनिवार 10 मई को भी पाकिस्तान में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता करीब 4.0 मापी गई थी। वहीं इसका केंद्र करीब 10 किलोमीटर गहराई में था।
क्यों लगातार आ रहे भूकंप?
हाल ही में दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ समय पहले म्यांमर के भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। इन्हीं के टकराने से भूकंप की स्थिति पैदा होती है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है। लोगों को भूकंप के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है।





























