जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यभवन पहुंच गए हैं। वहीं आज उनकी कैबिनेट का विस्तार होना है। बताया जा रहा है कि शपथ में सबसे ज्यादा यानी 16 मंंत्री राजद कोटे से रहेंगे, जबकि जदयू से 11, कांग्रेस के दो और एक निर्दलीय विधआयक मौजूद हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि राजभवन में राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठता के आधार पर विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।
पहली बार में विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता और आफाक आलम ने शपथ ली।
पटना: राजभवन में बिहार कैबिनेट के विस्तार में राजद नेता तेज प्रताप यादव और चार अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/vZj1YM4OgY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2022
वहीं दूसरी बार में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रमानंद यादव ने दूसरे बैच में मंत्रिपद की शपथ ली।
#BiharCabinetExpansion | JD(U) MLA Leshi Singh and others take oath as ministers in the Bihar cabinet.
Around 30 MLAs are taking oath today. pic.twitter.com/Le0TWJmYHv
— ANI (@ANI) August 16, 2022
जानकारी के लिए बता दें कि JDU से 10 मंत्री शपथ ले रहे हैं जिनका नाम है- बिजेंदर यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जयंत राज, अशोक चौधरी, मदन सहनी, सुनील कुमार, संजय झा, जमा खान, लेसी सिंह। वहीं RJD से शपथ लेंगे रमानंद यादव, ललित यादव, अनिता देवी, सुरेंद्र राम, सुनील सिंह, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, शहनवाज, तेज प्रताप यादव, चंद्रशेखर, अख्तरुल इस्लाम शाहीन , सौरभ कुमार, सुधाकर सिंह सुरेंद्र यादव। कांग्रेस के मुरारी लाल गौतम,
आफाक आलम भी शपथ लेने पहुंचे।