Jammu-Kashmir Murder: शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। गंदोह में एक व्यक्ति ने हत्या करते समय खुद का लाइव विडियो चलाया। हत्या के बाद उस व्यक्ति ने स्वयं भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया और अगले चार घंटे तक आरोपी ने फेसबुक पर 11 वीडियो पोस्ट किए। इस हत्याकांड की खबर आते ही पूरे इलाके में हडकंप मच गया और पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी को खोजने में लग गयी।
Jammu-Kashmir Murder: चार घंटे में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को खोजना शुरू कर दिया और सिर्फ चार घंटो में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक कश्मीर के संभाग के डोडा जिले के गंदोह पुलिस थाना के अंतर्गत रहने वाले बैरव सिंह ने शाम करीब चार बजे अपने घर के पास ही अपनी चाची अंजू देवी और उसके पिता राम कृष्ण पर कुल्हाडी से हमला कर उनका कत्ल कर दिया और इस पूरी घटना का लाइव वीडियो बनाया। विडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो वह सडक़ पर जाते हुए दोनों के साथ बहस करता है फिर उसके बाद एक दम से दोनो पर कुल्हाडी से वार करना शुरू कर देता है।
फेसबुक लाइव पर कई लोगों ने देखा हत्याकांड का विडियो
कत्ल को करने के बाद आरोपी वीडियो में खून से लथपथ दोनों पीड़ितों को दिखाता है और उसके बाद वहां से फरार हो जाता है। इस हत्याकांड को फेसबुक पर कई लोगों ने लाइव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। इलाज के दौरान राम कृष्ण की मौत हो गई और महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने तुंरत आरोपी की खोजबीन करना शुरू कर दी और चार घंटे के में उसे गिरफ्तार भी कर लिया।