Virat Kohli Visit Premanand Ji Maharaj: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार, 13 मई की सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री राधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मिले, इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। वो उनके भक्त है और उनको संत प्रेमानंद हर जरुरी काम की सलाह देते है। यह संत प्रेमानंद महाराज के साथ उनकी तीसरी मुलाकात थी, इससे पहले विराट और अनुष्का 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को संत प्रेमानंद महाराज से मिलने आ चुके हैं। हालांकि विराट और अनुष्का के साथ उनके बच्चे नजर नही आए।
#BreakingNews | वृन्दावन,उत्तर प्रदेश:टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के अगले दिन विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया |#ViratKohli𓃵 #ViratKohliretirement #vrindavan #Mathura #premanandjimaharaj #UttarPradesh #Cricket… pic.twitter.com/cAWiobJqpl
— Jantantra Tv (@JantantraTv) May 13, 2025
तीन घंटे आश्रम में रुके विराट और अनुष्का
महाराज ने विराट और अनुष्का से काफी देर बात की। कोहली एक टक होकर महाराज जी की बातों को सुन रहे थे। प्रेमानंद महाराज से मिलकर कोहली और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव साफ झलक रहे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में करीब तीन घंटे तक रुके थे। लेकिन उनकी प्रेमानंद महाराज से एकांत वार्तालाप बस 15 मिनट की हुई।
विराट का इंस्टाग्राम पोस्ट
विराट ने सोमवीर को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा,” टेस्ट क्रिकेट ने मुझे चुनौती दी, मुझे गढ़ा और ऐसे सबक सिखाया जो मुझे जीवनभर याद रहेगा।” अपने शानदार करियर में विराट ने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक, 31 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक लगाए। साल 2017 और 2018 में उन्हें टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी मिला।
17 मई से आईपीएल में दिखेंगे विराट
विराट कोहली आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के लिए खेल रहे हैं। भारत पाकिस्तान के विवाद की वजह से आईपीएल को रोकना पड़ा था। 17 मई को लीग की फिर से शुरुआत होगी और विराट पहली ही गेंद मैदान पर दिखेंगे। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उनकी टीम आरसीबी का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से है। 11 मैचों में 505 रन बनाकर विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर है। पहले नंबर के सूर्यकुमार यादव के नाम 510 रन हैं।