AI Ramayan Viral Image: क्या आपने कभी सोचा है रामायण के पात्र रियल में कैसे दिखते होंगे। हम से बहुत लोगों को टीवी में दिखाए रामायण के पात्र ही भगवान मानते है। अब AI ने पूरे रामायण के पात्रों कि तस्वीरों को शेयर किया है।
रश्मि सिंह|AI Ramayan Viral Image: कुछ समय से AI की मदद से ऐसी तस्वीरें बनाई गई है, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा नहीं होगा। ऐसी ही तस्वीरें कुछ समय पहले भी आई थी, इसमें दिल्ली, कोलकता जैसे शहर में बर्फबारी होती दिखाई दे रही है। अब ठीक उसी अंदाज में रामायण के कुछ पात्रों को बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है, जिसे लोग देख अचंभित हो गए है।
AI ने बनाई रामायण के पात्र
आपको बता दें कि, रामायण पर बहुत से टीवी सिरीयल और फिल्में बनी है। कुछ समय पहले आई फिल्म आदि पुरुष पर लोगों ने बवाल किया था। अब फिर से AI ने रामायण के पात्रों कि तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। AI से बनी इन तस्वीरों में जो सबसे ज्यादा वायरल हुई हैं, वो सचिन सैमुअल नाम के आर्टिस्ट की तस्वीरें हैं, इनमें दिखने वाले कैरेक्टर्स आपको गेम ऑफ थ्रोंस जैसी सीरीज़ की याद दिला देंगे. उनके लिंक्डइन अकाउंट से शेयर की गई कुछ तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं. इनमें सबसे पहले आप इन महाकाव्य के विलेन रावण को देखिए।