Dilip Ghosh Wedding : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 61 साल की उम्र में वह शुक्रवार, 18 अप्रेल को कोलकाता स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में शादी करेंगे। उनकी होने वाली दुल्हनियां का नाम रिंकू मजूमदार है। वह भाजपा की ही सदस्य हैं। दिलीप घोष के लिए यह शादी एक बड़ा बदलाव है। क्योंकि अब तक उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की है।
वह शादी बेहद सादगी के साथ कर रहे हैं। उनकी शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल होंगे। किसी भी तरह का कोई भव्य आयोजन नहीं किया जा रहा है।
कौन हैं रिंकू मजूमदार?
रिंकू मजूमदार तलाकशुदा है। उनका एक बेटा भी है, जो वयस्क हो चुका है। वह फिलहाल कोलकाता के सॉल्ट लेक के सेक्टर V में एक आईटी कंपनी में काम करता है। रिंकू को हाल ही में 3 अप्रैल को ईडन गार्डन में भी देखा गया था। जिसकें बाद से नए रिश्तों को लेकर अटकलें काफी तेज हो गईं थी। यह शादी दिलीप घोष के निजी जीवन में नई शुरूआत होगी। साथ ही यह शादी राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन चुकी है।
मां के कहने पर शादी के लिए राजी हुए दिलीप घोष
जानकारी के मुताबिक, रिंकू न्यूटाउन में भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। दिलीप घोष ही उन्हें पार्टी में लेकर आए थे। जिसके बाद लीप घोष अपनी मां के कहने पर शादी के लिए राजी हो गए हैं। हाल ही में दिलीप घोष ईडन गार्डन्स में आईपीएल मैच देखने गए थे। तभी इस बात पर मुहर लगी थी। जानकारी के मुताबिक, रिंकू ने खुद दिलीप घोष की मां पुष्पलता घोष से बात की और उन्हें शादी के लिए राजी किया।