नई दिल्ली : भारत में आज 15 फरवरी से फास्टैग को हर वाहन पर अनिवार्य कर दिया जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि फास्टैग को अनिवार्य करने की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ई-भुगतान सुविधा को अपनाएं।
FASTags को 2016 में पेश किया गया था। इसके वाहन पर अनिवार्य करने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन से छूटकारा मिलेगा।
फास्टैग नहीं होने पर देना होगा दोगुना टैक्स
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर हवाई अड्डे पर FASTag के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मीडिया से कहा कि सरकार ने फास्टैग पंजीकरण की तारीख सीमा को दो-तीन बार बढ़ा दिया है, और अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। फिलहाल हर किसी को तुरंत FASTag खरीदना चाहिए।बताते चलें कि, FASTag को सड़कों पर चलने वाले करीब 90 प्रतिशत लोग खरीद चुके हैं, ऐसे में केवल 10 प्रतिशत लोग ही बचे हैं। वहीं आज से वाहन पर फास्टैग नहीं होने पर अब आपको दोगुना टोल टैक्स देना पड़ सकता है.
इन जगहों से ले सकते हैं फास्टैग
टोल प्लाजा पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा आप बैंक, पेटीएम Amazon.in, HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India, Kotak bank, Axis Bank साथ-साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक से भी खरीद सकते हैं। केंद्र सरकार ने वाहनों के लिए FASTag की समय सीमा 1 जनवरी 2021 से बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 कर दी है।