नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिमी अमेरिका (Western North America) में स्थित पर्वत श्रृंखला में करोड़ों का खजाना मिला है। रॉकी पर्वत शृंखला (Rocky Mountains) में करोड़ों के खजाने मिलने के साथ ही 10 साल पुरानी गुत्थी भी सुलझ गई है। दरअसल ये खजाना उस शख्स का है, जो दुनियाभर में कलाकृतियों और कीमती वस्तुओं को खोजने का काम करता था। उस शख्स ने करीब 10 साल पहले खजाने को रॉकी पर्वत शृंखला में छिपा दिया था, जिसे अब ढूंढ लिया गया है।
Rocky Mountains साल 10 साल पहले छिपाया गया था खजाना
दरअसल ट्रेजर हंटर (Treasure Hunter) फॉरेस्ट फेन (Forrest Fenn) दुनियाभर में कलाकृतियों और कीमती वस्तुओं को खोजने का काम करते थे। उसने अपना खजाना रॉकी माउंटेंस में छिपाया था, जिसे ढूंढने की खबर खुद फॉरेस्ट फेन ने दी है। फेन ने कहा कि उनके द्वारा रॉकी माउंटेंस में 10 साल पहले छिपाया गया खजाना पूर्व की तरफ से आए एक व्यक्ति ने ढूंढ लिया है और इसकी तस्वीर भी मुझे भेजी है। रॉकी माउंटेंस में मिले इस खजाने की कीमत करीब 7.54 करोड़ रुपए।
फॉरेस्ट फेन ने कविता लिखकर दिए थे खजाने के संकेत
89 वर्षीय फॉरेस्ट फेन के मुताबिक उनके द्वारा रॉकी माउंटेंस में छिपाया गया खजाना पूर्व की तरफ से आए एक व्यक्ति ने ढूंढ लिया है और इसकी तस्वीर भी मुझे भेजी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो व्यक्ति अपनी पहचान सार्वजानिक नहीं करना चाहता। खुद के द्वारा छिपाये गए खजाने को ढूंढने के लिए फॉरेस्ट फेन ने 24 लाइन की कविता लिखी थी, जिसमें खजाने के स्थान को लेकर संकेत दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक इस खजाने को हज़ारों लोगों ने ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहे।
7.54 करोड़ रुपए है खजाने की अनुमानित कीमत
वहीं इस खजाने को पूर्व की तरफ से आए एक व्यक्ति ने ढूंढ लिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति को वो कविता पूरी तरह ज्यादा थी, जिसमें फॉरेस्ट फेन ने खजाने के संकेत दिए थे। वो हर एक संकेतों को ठीक-ठीक समझ भी पा रहा था और यही कारण है कि वो खजाने को ढूंढ पाने में कामयाब रहा। फॉरेस्ट फेन ने रॉकी माउंटेंस में इस खजाने को तांबे के बक्से में छिपा दिया था, जिसमें सोने, गहनें और कीमती चीजें रखी हुई थी। इस खजाने की अनुमानित कीमत 7.54 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
वहीं खजाना मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फेन ने कहा कि उसे खजाना ढूंढने वाले शख्स की सफलता पर ख़ुशी भी हो रही है, साथ ही खजाना चले जाना का दुःख भी हो रहा है। हालाँकि ये सब जीवन का हिस्सा है जो चलता रहता है। उन्होंने कहा कि खजाना ढूंढने वाला शख्स न सिर्फ कविताओं का प्रेमी है, बल्कि संकेतों को समझने में भी माहिर है। उन्होंने शख्स को उनकी सफलता के लिए शुभकामना भी दी।