नई दिल्ली: देश के अधिकतर राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत सहित अधिकतर राज्यों में आंधी तूफान के बाद मौसम में ठंडक बढ़ चुकी है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पश्चिम विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में बारिश होने की पूरी संभावना है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार होली से पहले कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। जहां तक हर वर्ष होली तक मौसम में ठंडक रहती है, लेकिन इस बार होली से काफी दिनों पहले ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ रखा है।
देश में कोरोना का बढ़ता कहर, 24 घंटे में आए 62 हजार नए केस, 291 की मौत
मध्य भारत में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 24 मार्च को मध्य और पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज गरज के साथ गत दिन की तरह तूफान भी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ शहरों में बारिश की संभावना जताई। वहीं बुधवार को ही पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र और तेलंगाना में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी वर्षा या बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।
Holi 2021 Guidelines: जानिए होली पर अपने राज्य की कोरोना गाइडलाइंस
ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 32-38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने और आकाश में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है l