Saif Ali Khan Attack : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि आरोपी बांग्लादेश से अवैध रूप से आया था। हमलावर का बांग्लादेश कनेक्शन सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार इस मामले पर काफी सख्त होती हुई नजर आ रही है।
महाराष्ट्र सरकार घुसपैठियों पर सख्त
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से घुसपैठियों का पता लगाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। महायुति सरकार का कहना है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को रोकना जरूरी है। इस अभियान के तहत सरकार अगले आदेश तक ऐसे मामलों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है, जो एक साल या फिर उससे भी अधिक पुराने हैं। सभी जिलों में अगले 6 महीने तक रोक लगाई गई है।
किरीट सोमैया का आरोप
भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कुछ दिनों पहले कहा था कि 4318 बांग्लादेशी और रोहिंग्या मालेगांव में बस गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि अमरावती में 4537 और अकोला में 15000 लोग बाहर से आकर बस गए हैं। सभी के पास फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी हैं। किरीट सोमैया के इन आरोपों की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने एसआईटी का गठन किया है।
महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला
इस स्तिथि से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है। मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी नियमों को सख्त किया जा सकता है। दरअसल 2023 तक देश भर में यह नियम था कि एक साल या उससे ज्यादा समय पुराने मामलों में सर्टिफिकेट के लिए न्यायिक जांच जरुरी है।