जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर राहुल केंद्र सरकार पर हमलावर रहते है। राहुल गांधी के ट्विटर्स फॉलोअर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हाल ही में दिल्ली में दुष्कर्म मामले पर ट्वीट करने के बाद ट्विटर ने राहुल गांधी को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया था।
Rahul Gandhi: पीएम ने तोड़े भारतीयों के रिश्ते, उन रिश्तों को जोड़ना मेरा काम है: राहुल गांधी
दरअसल, दिल्ली दुष्कर्म मामले में विवादित ट्वीट के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या लगभग थम सी गई थी। फॉलोअर्स की गिरती संख्या को लेकर राहुल ने ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र भी लिखा था। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर पर फिर से राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। करीब 80 हजार प्रति सप्ताह की रफ्तार से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।
सांसद राहुल गांधी ने 27 दिसंबर 2021 को विरोध दर्ज कराया था कि उनकी फॉलोइंग शून्य पर आ गई है। साथ ही उन्होंने सरकार की तरफ से इस मामले में सियासी दबाव डालने के आरोप भी लगाए थे। लेकिन कंपनी ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा था। राहुल गांधी फॉलोअर्स की संख्या अब 2 करोड़ हो गई है।