Pakistan Threats Nuclear Bomb: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान में सियासी भूचाल आया हुआ है। पूरे विश्व में पाकिस्तान की थू-थू हो रही है। विश्व के सभी बड़े देश पाकिस्तान और आतंकवाद की लगातार आलोचना कर रहे हैं। आतंकी हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ नजर आ रहा है। पड़ोसी मुल्क के नेता काफी दहशत में नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से आजकल वह इस तरह के बयान दे रहे हैं, जिससे वह खुद ही दलदल में फंसते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई बड़े चेहरों ने बयान दिया है। वहीं अब इस लिस्ट में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नम सेठी का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन पर रिएक्शन दिया है।
“हम युद्ध से नहीं डरते” – नजम सेठी
नजम सेठी ने गीदड़ धमकी देते हुए कहा कि “पाकिस्तान भारत पर परमाणु बम गिरा सकता है। अगर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध कुछ दिन चलता है तो भारत पाकिस्तान पर हावी नहीं हो पाएगा। लेकिन अगर युद्ध लंबा चलता रहा तो पाकिस्तान भारत के सामने टिक नहीं पाएगा। फिर ऐसे में पाकिस्तान भारत पर परमाणु बम गिरा सकता है। फिलहाल भारत काफी डरा हुआ है। उन्हें मालूम है कि यह पागल है, कहीं सच में ऐसा कर ना दें। हम युद्ध से नहीं डरते हैं।”
पाकिस्तान के रेलमंत्री की गीदड़भभकी
वहीं पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि “अगर हमारा पानी बंद किया गया तो जंग के लिए भारत को तैयार रहना पड़ेगा। हमारे पास गौरी, शाहीन, गजनवी और 130 परमाणु हथियार हैं। हमने यह हथियार सिर्फ भारत के लिए रखे हुए हैं। इसका रूख हिंदूस्तान की तरफ ही है।”
#BreakingNews | भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान
➡️ पाकिस्तानी रेल मंत्री की भारत को गीदड़ भभकी
➡️ पाक रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को दी धमकी
➡️ हनीफ अब्बासी ने भारत को दी परमाणु बम#Pakistan #PakistanArmy #RailwayMinister #HanifAbbasi #nuclearbomb #BreakingNews #JTV pic.twitter.com/KV01sJH3wc
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 27, 2025
पहलगाम आतंकी हमला
पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख कदम इस प्रकार हैं। भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान को दिए जाने वाले पानी पर रोक लगा दी है। भारत ने अटारी बॉर्डर के चेक पोस्ट को बंद कर दिया है। पाकिस्तानी नागरिकों के SAARC वीजा रद्द कर दिए हैं। भारत ने अपने रक्षा सलाहकारों को पाकिस्तान से वापस बुलाया है। साथ ही पाकिस्तान के उच्चायोग में स्टाफ की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी है।