Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Death Threat : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह दूसरी बार हुआ है कि दौसा जेल से सीएम को धमकी भरा कॉल गया है। दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।
भजनलाल शर्मा को मिली दूसरी बार धमकी
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को दौसा की सेंट्रल जेल से ही धमकी दी गई है। जेल में बंद कैदी ने फ़ोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। जानकारी के अनुसार दौसा पुलिस ने जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया है। जेल से मोबाइल बरामद कर लिया है। बताया गया है कि पॉक्सो के आरोप में जेल में बंद आरोपी ने दो कॉल किये थे। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है।
जेल से मिली सीएम को धमकी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी का मामला देर रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में लग गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सीएम को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया था। धमकी देने वाला आरोपी पोक्सो केस में बंद है।