जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली; बेहद करीब हैं वो दिन जब मैदान में रोमांच बढ़ने वाला है। टीवी के सामने बैठे धड़कन बढ़ने वाली हैं। आईपीएल 2022 का आगाज होने वाला है। 26 मार्च को आईपीएल मैच शुरू हो रहे हैं। आइए मैच शुरू होने से पहले आईपीएल शेड्यूल पर नजर डाल लेते हैं।
26 मार्च से 22 मई तक कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। हालांकि, अभी प्लेऑफ के चार मुकाबलों के वेन्यू और तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। फाइनल मुकाबला 29 मई को होगा। लीग का आयोजन 65 दिनों तक चलेगा। जिनमें से 55 मैच तो मुंबई में ही खेले जाएंगे। यह मैच वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। पूणे में भी 15 मुकाबले होंगे। प्लेऑफ के चार मुकाबले कहां होंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला 26 मार्च शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा।
पहला डबल हेडर दूसरे ही दिन रविवार 27 मार्च को आयोजित होगा।
पहले डबल हेडर के पहले मैच में सामना होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का। फिर दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। शाम के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होंगे वहीं दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे से खेले जाएंगे।