नई दिल्ली : महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पाबंदियां बढ़ाने के बावजूद लगातार मामले बढ़ रहे हैं और रिकवरी रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 110 दिनों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। इस दौरान लगभग 40 हजार मामले सामने आए हैं और 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस बीच बिहार सरकार ने कोरोना स्थिति को देखते हुए सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की छुट्टी 5 अप्रैल तक रद कर दिया है।
महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 25 हजार 833 मामले सामने आए। बढ़ते मामलों के कारण गुजरात में पड़ोसी राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं पंजाब में नौ जिलों में नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
Corona Update : सीएम योगी आदित्यनाथ की कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी
नहीं थम रहा सिलसिला
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 39 हजार 726 मामले सामने आए। वहीं 20 हजार 654 मरीज ठीक हुए। 154 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल एक करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 लोग ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस दो लाख 71 हजार 282 हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 59 हजार 370 हो गई है।
Corona Vaccine: चीन की नई दादागीरी, हमारे यहां आना है, तो लगेगी हमारी वैक्सीन
गुजरात में सीमा सील
गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने आठ बडे़ शहरों में 10 अप्रैल तक स्कूल-कालेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए हैं। विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी रद कर दी गई हैं। केवल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा अहमदाबाद व सूरत में सार्वजनिक बस सेवा, गार्डन, जिम, जू आदि को बंद किया गया है और नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने लाकडाउन लागू करने से इन्कार किया है, लेकिन पड़ोसी राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है।
UP Corona New Guidelines | Corona Updates | Yogi on Corona | Yogi Coronavirus | UP Covid Guidelines