दो दिवसीय दौरे पर Sri Lanka के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने भारत पहुंचे
नई दिल्ली : श्रीलंका Sri Lanka के नवनिर्वाचित गोटाबाया Gotabaya राजपक्षे की सरकार के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने Foreign Minister Dinesh Gunawardena पहली बार अपने दो दिवसीय दौरे पर देर रात भारत पहुंचे, दिनेश गुणावर्धने के पास विदेश मंत्रालय foreign Ministry के अलावा कौशल विकास, रोजगार और श्रम विभाग के भी मंत्रालय हैं, श्रीलंका के विदेश मंत्री का ये दौरा कफी अहम माना जा रहा है, इससे दोनो देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे साथ ही इससे दोनो देशों के बीच व्यापर और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- पहली बार दो दिवसीय दौरे पर
- विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने भारत पहुंचे
- दोनो देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे
- व्यापर और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा
श्रीलंका विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने
आपको बता दें इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भारत की दो दिवसीय यात्रा पर बीते 28 नवंबर को भारत आए थे, राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनका पहला आधिकारिक विदेश दौरा था, अपने दौरे के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi के साथ मुलाकात कर कई मुद्दों पर बात की थी।